Top News

48 ग्राम स्मेक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियां : के.हाट थाना क्षेत्र का हाउसिंग बोर्ड, पशुपालन, मुर्गीफॉर्म इलाका स्मेक खरीद बिक्री के लिए बदनाम है। पुलिस ने आज अभियान चलाकर  48.01 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि पशुपालन कार्यालय के पीछे शिवम कुमार पिता- अरविंद कुमार साकिन-धमदाहा वार्ड न 03 थाना- धमदाहा जिला पूर्णिया नाम का अपराधी नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री का व्यापार कर रहे हैं


उक्त सूचना के सत्यापन आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्णिया के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर श्री पुष्कर  कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष के हाट सहायक पु अ नि रंजीत  कुमार महतो, थानाध्यक्ष मरंगा पु अ नि पंकज आनंद एवं अन्य पुलिसकर्मी के सहयोग से चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गयी

छापेमारी के क्रम में उक्त स्थान से स्मैक 48.01 ग्राम,एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया तथा स्मैक की खरीद बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post