बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: बैसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रायबेर पंचायत के बैसा गुड़ी टोला होकर गुजरने वाली कच्ची सड़क अब पक्की बन जाने से ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त सड़क पहले कच्ची रहने के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती थी। खासकर बरसात के मौसम में पुरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती थी
जिसके कारण इस मार्ग होकर आवागमन पुर्ण रूप से बंद हो जाता था। परंतु अब उक्त कच्ची सड़क पक्की बन जाने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। क्योंकि इस मार्ग से दर्जनों गांव जुड़ा हुआ है। तथा रोजाना सैकड़ों छोटी - बड़ी गाड़ियां इस मार्ग होकर गुजरती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पक्की बन जाने से इस मार्ग से जुड़ा हुआ सभी गांव में रोजगार का अवसर भी पैदा होगा
साथ ही स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि सड़क का निर्माण कार्य मानक अनुसार हो रहा है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों एंव संवेदक की प्रशंसा की है। वहीं इस संबंध में संवेदक प्रेम शंकर सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य समय - सीमा के अंदर हर हार में पुरा कर लिया जाएगा।



Post a Comment