Top News

शाहनवाज उर्फ कल्लू ने थामा एआईएमआईएम पार्टी का दामन

किशनगंज/इमरान हाशमी 

 ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कनकपुर पंचायत के शाहनवाज उर्फ कल्लू ने एआईएमआईएम पार्टी का दामन थामा है। बता दें कि अमौर विधायक अख्तरुल ईमान के हाथों से एआईएमआईएम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शाहनवाज उर्फ कल्लू को बनाया गया। वहीं मीडिया संवाद में  शाहनवाज ने बताया कि मुझे काफी खुशी हुई की अमौर विधायक अख्तरुल इमान ने मेरी कार्यशैली को देखकर मुझे प्रखंड अध्यक्ष बनाया उन्होंने कहा कि मुझे ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के जनता पर भरोसा है


और हम हमेशा आम जनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आए हैं और हम आम जनों के साथ हमेशा तत्पर खड़े हैं उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करुंगा। वहीं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शाहबुद्दीन साहब को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है साथ ही पूर्व युवा अध्यक्ष मिन्हाज जी को विधानसभा प्रभारी बनाया गया राहिल जी को जिला सचिव बनाया गया डॉक्टर अहमद को ठाकुरगंज युवा अध्यक्ष का उप अध्यक्ष बनाया गया

हाफिज हाशिम को युवा प्रखंड सचिव बनाया गया जलालुद्दीन बाघी को प्रखंड सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान पौवाखाली नगर पंचायत के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया को शाहनवाज उर्फ कल्लू ने जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post