Top News

आंधी-बारिश का कहर: NH-31 पर गिरे पेड़, रातभर जाम से जूझते रहे यात्री, बिजली ठप।

कटिहार/कोढ़ा बढ़ती गर्मी से राहत देने आई आंधी-बारिश ने बुधवार रात इलाके में भारी तबाही मचा दी। तेज हवा और बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

पेड़ गिरने के कारण NH-31 पर लंबा जाम लग गया और रातभर वाहन रेंगते रहे। जाम में फंसे यात्री घंटों परेशान रहे। कई जगहों पर स्थिति इतनी खराब हो गई कि छोटे वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।

आंधी का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवा के साथ आई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया गया। हालांकि देर रात तक पूरी तरह से यातायात सामान्य नहीं हो सका था।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सतर्क रहें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post