रूपौली विकास कुमार झा
रूपौली प्रखंड मुख्यालय स्थित फैसलिटी भवन में आयोजित पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता रुपौली प्रखंड प्रमुख प्रतिमा कुमारी कर रही थी वही मंच संचालन का कार्य कार्यपालक पदाधिकारी प्रितम कुमार जयसवाल कर रहे थे।बारी बारी से सभी विभागों के पदाधिकारी अपने अपने विभागों से संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें रहें थे। जैसे ही मनरेगा के जेईई रतन कुमार अपने विभाग की योजनाओं का जानकारी सदन को देने के लिए खड़े हुए।
वैसे ही विजय मोहनपुर पंचायत मुखिया शिला भारती के पति सह मुखिया प्रतिनिधि विक्रम कुमार सदन में खड़े हो कर मनरेगा योजना में व्यापक रूप से फैले भ्रष्टाचार की पोल खोलना शुरू कर दिए। उन्होंने भरी सदन के सामने सरकार के भ्रष्टाचार पर जारी जीरो टॉलरेंस की नीति का पोल खोलकर रख दिया। मुखिया प्रतिनिधि विक्रम मंडल ने रुपौली मनरेगा पदाधिकारी मुरलीधर मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है ,उन्होंने सदन में कहां हम पंचायत में मनरेगा योजना से मिट्टी भराई कार्य किया उसका पेमेंट नहीं अन्य जो भी योजना किए उस सभी योजनाओं के बदले मनरेगा पदाधिकारी का सेवा किए। वहीं मुखिया प्रतिनिधि विक्रम मंडल यही नहीं रूकें उन्होंने कहा मुखिया जी से आप पैसों लीजिएगा और मुखिया जी को द बे बो भी कीजिएगा, यह कहां का न्याय है। वही उन्होंने कहा हम जितना सेवा किए हैं उतना ही लौटा दे मनरेगा पदाधिकारी। वही उन्होंने कहा मेरे पास सभी चीजों का सबूत है।वही मामले की गंभीरता को देखते हुए रुपौली प्रखंड विकास पदाधिकारी परशुराम सिंह बार बार कहते रहे मुखिया जी मिल बैठकर हल निकाल लेते हैं।अब सवाल उठता है जब एक पंचायत का मुखिया प्रतिनिधि सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के सामने खुलेआम यह आरोप लगा रहा हो की मनरेगा योजना में बतौर नजराना वसुली होती है तो यह कितना बड़ा गंभीर सवाल है।
वही लक्ष्मीपुर गिरधर पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश कुमार साह ने भी कहां मनरेगा योजना मतलब मनमानी योजना बन कर रह गई है रुपौली प्रखंड में। वही स्वास्थ्य विभाग के मामले में समिति सदस्य रामप्रवेश महतो ने कहा रात्रि के समय में डॉक्टर के बदले किसी और लोगों के द्वारा इमरजेंसी में इलाज की जाती है।जिस पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी निरज कुमार के द्वारा के कहा गया एसी जानकारी तो मेरे पास नहीं है हम खुद मौजूद रहते हैं अस्पताल में फिर भी मामले की जांच करवाकर सदन को अवगत कराएंगे। वही शिक्षा विभाग के मामलों को लेकर भी सदन में समिति सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की समिति सदस्य कैलाश मुनि ने प्रतिनियोजित शिक्षकों का मामला को उठाया वहीं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा समिति के गठन की मामलों को भी पुरजोर तरीके से उठाया गया।
जिसपर बीइओ मिश्रीलाल यादव ने कहा स्कूल खुलने पर सभी मामलों को दिखवाकर कारवाई की जाएगी।बैठक में बिडिओ परशुराम सिंह,सीओ राजेश कुमार,बीईओ मिश्रीलाल यादव,बीएओ राघव प्रशाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी निरज कुमार,उप प्रमुख मीना देवी, पूर्व प्रमुख रेखा देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश कुमार साह, सहित अन्य पंचायतों से आएं पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।




Post a Comment