Top News

बारात से वापस आ रही गाड़ी पोखर में पलटी आधा दर्जन घायल

बैसा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: अनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजिया गांव के तीखी मोड़ के पास रात्रि लगभग 10 बजे पिकअप वैन गाड़ी पलटने से लगभग आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि आधा दर्जन व्यक्ति को हल्की - फुल्की चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों  में अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत हलालपुर आदिवासी टोला गांव निवासी-  पासकल मरांडी , उम्र - 35 गोपाल मुर्मू , उम्र - 55 ,कृपा मुर्मू - उम्र - 45 , मनीष हेमब्रम ,उम्र - 10, डीवा मरांडी ,उम्र - 8 सुजा हेमब्रम, उम्र - 12 फुलमनी हेमब्रम, उम्र - 15 एंव तरशीला हांसदा ,उम्र -25 वर्ष  शामिल है


सभी का सी एच सी बैसा में इलाज के उपरांत कई को पुर्णियां सदर अस्पताल रेफर किया गया। सी एच सी बैसा के चिकित्सक ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है। कईयों को हल्की - फुल्की चोटें आई है। वह घायल व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि सभी पिकअप वैन गाड़ी में सवार होकर अनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमखाड़ी गांव शादी समारोह में गया था। शादी समारोह से वापस लौटने के दौरान यह घटना घटित हुई है

वहीं घटना की सुचना अनगढ़ पुलिस को मिलते ही अनगढ़ थाना अध्यक्ष सोफिया प्रवीण ,स अनि राजकुमार ठाकुर फौरन घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को सी एच सी बैसा में भर्ती कराया। वहीं पिकअप वैन गाड़ी पलटने के साथ ही गाड़ी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मालुम हो कि पिछले वर्ष भी इसी जगह पर स्कार्पियो गाड़ी पटलने से कई व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post