Top News

बकरीद पर्व को लेकर रौटा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

बैसा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: आगामी बकरीद पर्व को लेकर रौटा थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने कहा की आगामी बकरीद पर्व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक ढंग से मनाए। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से भी अपील करते हुए थाना अध्यक्ष ने कहा कि बकरीद पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है


इस पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने में सहयोग करें।बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों ने भी थानाध्यक्ष को सहयोग देने की बात कही । थाना अध्यक्ष ने कहा बकरीद के मौके पर रौटा पुलिस की पैनी नजर रहेगी । पर्व के दौरान रौटा पुलिस  हर एक चौक चौराहों सहित गांव मोहल्लों में भ्रमण करेगी। पर्व के दौरान  किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

थाना अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सचेत है। त्यौहार की पूर्व से ही इंटरनेट मीडिया पर प्रशासन की कड़ी नजर है। किसी भी तरह के विवादित या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। बैठक में थाना क्षेत्र के तमाम पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post