मधेपुरा/सिटिहलचल न्यूज़
मधेपुरा के मुरलीगंज स्थित भगत धर्मशाला में भाजपा के प्रबुद्ध जनों की आयोजित बैठक में आपसी कहा सुनी के बाद भाजपा नेता पंकज पटेल ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से चलाया गोली,हवाई फायर के साथ साथ चली कई राउंड गोली. :लाइसेंसी पिस्टल से पंकज ने चलाया गोली: बता दें कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता संजय भगत के कमर के पास लगी है गोली, गंभीर रूप से घायल सख्स को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल मधेपुरा,दरअसल मुरलीगंज भगत धर्मशाला में चल रही थी बैठक,बैठक में मुख्य अतिथि बतौर पूर्व डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद को भी करना था
शिरकत, लेकिन इस बीच हुए घटना के बाद शहर में अफरा तफरी का माहोल उत्पन्न हो गया, बैठक हॉल में दर्जनों कुर्सियां को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है बताया जा रहा है कि बैठक से पूर्व भाजपा नेता पंकज पटेल और संजय भगत के बीच लेन देन मामले को लेकर आपस में झड़प हुई इसी बात पर पंकज पटेल ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर संजय भगत को गंभीर रूप से घायल कर दिया . वहीं घटना की सूचना पाकर मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पंकज पटेल को गिरफ्तार कर लिया इस दौरान स्थानीय आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आरोपी की पिटाई भी कर दी
.कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक यादव की भी लोगों ने पिटाई की है. वहीं आरोपी खुद गुनाह स्वीकार कर घटना की जानकारी दे रहे हैं जरा आप भी सुनिए.वहीं घटना की जानकारी देते हुए हवलदार संजय कुमार ने बताया कि बहरहाल गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है बहरहाल खतरे से बाहर है.



Post a Comment