Top News

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 2 बच्ची को मारा ठोकर 1 की मौत दूसरा गंभीर

अमौर/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: अमौर थाना क्षेत्र के भवानीपुर उड़ान टोली के पास स्टेट हाईवे 99 सड़क मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है जिनमें एक दो वर्ष की बच्ची की मौके पर मौत हो गई। वही एक 9 वर्षीय बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जा रही थी, वही सड़क किनारे दोनों बच्ची खड़ी थी जो सड़क पार करने का प्रयास कर रही थी


जिसे ठोकर मारते हुए गाड़ी भाग निकली। वही घटना में एक बच्ची की मौत हो गई वही दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है।मृत बच्ची की पहचान भवानीपुर उड़ान टोली निवासी मो. मुन्ना की 2 वर्षीय बेटी किस्मती के रूप में हुई है, वहीं उसकी दूसरी बेटी खुशमती 9 वर्ष घायल है। वही घटना को देख लोगों ने भाग रहे स्कॉर्पियो को पकड़ने का प्रयास किया मगर वह भागने में कामयाब रहा

वही घायल बच्ची को तत्काल अमौर रेफरल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया जहां अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सीय को लेकर पूर्णिया रेफर किया गया है। इस घटना के बाद लोग आक्रोशित है, क्षेत्र में सड़क दुर्घटना बढ़ गई है। पिछले दिनों भी ट्रैक्टर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post