Top News

भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं ने घूमघूम कर मोदी सरकार की उपलब्धि बताई

 


धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ:भारतीय जनता पार्टी धमदाहा के मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के अध्यक्षता में पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका तथा जिला एवं धमदाहा मंडल के सक्रिय कार्येकर्ताओं  की टोली ने आज धमदाहा के व्यापारियों से डोर टू डोर उनके प्रतिष्ठान जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल में किये गए विकास कार्यो की चर्चा की।इस मौके पर सदर विधायक ने कहा कि मोदी सरकार के स्वर्णिम 9 वर्ष पुर्ण होने के अवसर पर ये हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि महा-जनसंपर्क अभियान के तहत हर घर पहुंचने का अवसर प्राप्त हो रहा है


और मोदी जी के लिए जो लोगों के दिलों में जगह बनी है, वो जानने का मौका मिल रहा है। वहीं इस कार्यक्रम में "9 साल बेमिसाल - सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" की पुस्तिका सबों को भेंट किया गया। कार्येक्रम में उपस्थित निवर्तमान प्रदेश किसान मोर्चा कार्येसमिति सदस्य शोभाकांत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राजीव रॉय,जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्दू शेखर,जिला महामंत्री सुजीत सिन्हा,जिला कार्ये समिति सदस्य कुमार राघवेंद्र उर्फ बोनी सिंह, जिला किसान मोर्चा महामंत्री मिंकू कुंवर,धमदाहा विधानसभा संयोजक अशोक साह, भोला साह

छोटेलाल महतो,कामाख्या महतो,प्रभाकर ठाकुरअविनाश कुमार,रोहित कुमार,अम्भू पासवान, संजय पोद्दार,छोटु कुमार,विकाश कुमार,बाबुराम बेसरा,अजय पोद्दार इत्यादि अनेकों कार्येकर्ता कार्येक्रम में मौजूद रहे। साथ हीं बीते दिनों धमदाहा नंदग्राम निवासी भाजपा के पूर्व के युवा मोर्चा के कार्येकर्ता मनोज यादव जिनकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, उनके परिजनों से मिलने तथा इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाने पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका तथा धमदाहा भाजपा कमिटी उनके पैतृक घर पहुँची।

Post a Comment

Previous Post Next Post