Top News

पैक्स चेयरमैन के बेटे एवं बेटी के मुंडन पर आशीर्वाद देने पहुँचे पप्पू यादव

 

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

के.नगर प्रखण्ड क्षेत्र के सहारा पंचायत के पैक्स चेयर मेन के सुपुत्री शालिनी उर्फ सोनाली एवं सुपुत्र चिराग आनंद के मुंडन संस्कार में प्रखण्ड क्षेत्र एवं पंचायत से हजारों की संख्या में बीरबल यादव के दीवाने  उनके यहाँ आयोजित मुंडन के अवशर पर प्रीतिभोज में शामिल हुए ।इस अवसर पर राजद पूर्व विधायक दिलीप यादव सहित राजनीति पृष्ठ भूमि के सैकड़ों नेताओ ने बीरबल यादव के सुपुत्र एवं सुपुत्री को आशीर्वाद देकर मंगलम जीवन की कामना किया


मुंडन के दूसरे दिन भक्तिमय जागरण का आयोजन रखा गया था जिसमे लोक गायक गौरव ठाकुर एवं  रिया सोनी ने अपने मधुर मधुर गीतों से आए हुए हजारों श्रौताओ का मंत्रमुग्ध कर दिया । इस अवसर पर जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने चेयर मेन बीरबल यादव पूर्व समिति निर्मल यादव सहित पूरे परिवार से मिलकर कुशल क्षेम जाना एवं बच्चो को मङ्गलमय आशीर्वाद देकर सहारा पंचायत के तमाम लोगों से मिलकर  खुशी व्यक्त करते हुए कहा । बीरबल हमारे दिल के करीब रहते हैं इसलिए इस गांव में जब भी कोई कार्यक्रम होता है तो बीरबल जी का बात इनकार नहीं किया जाता है 

वहीं चेयरमैन बीरबल यादव के कुशल राजनीतिक की भरपूर सराहना किया । इस मौके पर चेयरमैन बीरबल यादव ने कहा की वर्षों पहले हमने अपने बच्चों के मुंडन पर भक्तिमय जागरण करने निर्णय लिया था जो आज तमाम पंचायत वासियों के सहयोग से सफल हुआ, इसके लिए हम सदा अपने ग्रामवासियों के ऋणी रहेंगें ।

Post a Comment

Previous Post Next Post