पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में श्रावणी मेला 2023 के अवसर पर पूर्व तैयारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया, बनमनखी तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में आहूत की गई।अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी द्वारा बताया गया कि बनमनखी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर धीमेश्वर स्थान अवस्थित है।जहां शिव भगवान के शिवलिंग पर जलाभिषेक प्रत्येक दिन श्रावणी मेला के दौरान भक्तों द्वारा किया जाता है।धीमेश्वर स्थान में शिव जी के मंदिर के अलावा अन्य मंदिर भी अवस्थित है
मंदिर कमेटी के सहयोग से श्रावणी मेला का आयोजन किया जाता है। जहां पर प्रत्येक वर्ष सावन माह के अवसर पर भक्तजन काफी संख्या में जलाभिषेक के लिए आते हैं। बिहार सरकार द्वारा धीमेश्वर धाम, श्रावणी मेला को राजकीय मेला घोषित किया गया। इस बार अधिमास (मलमास) होने के कारण दो माह का मेला आयोजित होना है।जो 4 जुलाई से लेकर 31 अगस्त 2023 तक चलेगा। प्रतिवर्ष धीमेश्वर धाम में श्रावणी मेला के अवसर पर प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं।मुख्य रूप से श्रद्धालु मनिहारी कटिहार से चलकर पूर्णिया शहर से होते हुए सरसी से बनमनखी बजरंगबली मंदिर होकर धीमा से धीमेश्वर धाम पहुंचते हैं। इसके अलावा चारों दिशाओं से श्रद्धालु सीधे धीमेश्वर धाम जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया एवं बनमनखी को निर्देश दिया गया कि कांवरिया पथ में लगने वाले पंडालों की सूची संग्रह करें। साथ ही साथ श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। कांवरिया क्षेत्र में पड़ने वाले कुआं की बैरिकेडिंग तथा नेट से घेरने का निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नियंत्रण कक्ष का संचालन,सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था,पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, ट्रैफिक व्यवस्था,चलंत शौचालय, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था एवं ठहराव हेतु पंडाल की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया गया कि पेयजल (पानी टैंक)की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया गया कि कांवरिया पथ में पढ़ने वाले लूज तारों को दुरुस्त ससमय करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री जावेद आमिर मौजूद थे।



Post a Comment