बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: नदी कटाव रोकने के लिए बोल्डर पींचिंग कार्य करे विभाग , उक्त बातें युवा राजद जिला सचिव मो शहनशाह ने कही। उन्होंने बताया कि अमौर विधानसभा क्षेत्र में महानंदा एंव कनकई नदी से हो रहे कटाव को रोकने हेतु स्थायी कटाव निरोधक कार्य पत्थर से बोल्डर पींचिंग किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से अमौर विधानसभा क्षेत्र में बरसात के मौसम में जगह - जगह भीषण नदी कटाव होता है
परंतु उन्हें रोकने के लिए अस्थायी कटाव निरोधक कार्य किया जाता है। जो कि समय से पहले ही कार्य धवस्त हो जाता है। कहा कि अभी भी अमौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खाताटोली , धोबनिया, अर्जुनभीटा , मठुआटोली , अभयपुर, हरिया, बरडीहा, हिजली, काशीबाड़ी, पोखरया, मंगलपुर आदि गांव के नजदीक महानंदा एवं कनकई नदी का कटाव जारी है
उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से हो रहे नदी कटाव के कारण अब तक सैकड़ों परिवार का घर नदी में समा चुका है। एंव अभी भी नदी कटाव के कारण कई गांव का अस्तित्व खतरा में है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए नदी कटाव को रोकने हेतु स्थायी कटाव निरोधक कार्य बोल्डर पींचिंग कराने की मांग की है।



Post a Comment