कसबा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: कसबा प्रखंड के लखना पंचायत के मुखिया मोहम्मद अनवर ने सांसद संतोष कुशवाहा से भेंट कर, उन्हें ज्ञापन देकर अपने पिछड़े क्षेत्र के लिए सड़क निर्माण एवं हाई मास्क लाइट लगाने की मांग किया। उन्होंने मांग किया कि पीडब्ल्यूडी सड़क डुमरी चौक से अब्दुल बहाव के घर तक नहर में लोगों को आने जाने में काफी कठिनाई होती है
यह एक सैलाबी क्षेत्र है। जिसमें सैलाब आने से वार्ड नंबर 12, 13 एवं 14 के लोगों को काफी परेशानी होती है। साथ ही साथ डुमरी चौक पर आबादी एवं बाजार को लेकर हाई मास्क लाइट लगाने की भी मांग किया है। मुखिया मोहम्मद अनवर ने कहा कि पंचायत की समस्याओं को लेकर सांसद संतोष कुशवाहा से मिलकर ज्ञापन सौंपा और पंचायत में चौमुखी विकास कैसे हो उसके लिए
हमने मांग किया मेरा हमेशा प्रयास है। लखना पंचायत को विकास के क्षेत्र में एक नया पहचान दिलाए, मुझे पूरा उम्मीद है सांसद संतोष कुशवाहा के द्वारा जो भी मांग किया गया उसे पूरा किया जाएगा। वहीं सांसद संतोष कुशवाहा ने उन्हें आश्वासन दिया है। कि बहुत जल्द पूरा किया जाएगा।



Post a Comment