पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ सांसद संतोष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी कुन्दन कुमार, उपविकास आयुक्त श्रीमति साहिला, डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर, मौजूद थे।बैठक में संबंधित पदाधिकारी द्वारा सांसद को पी0पी0टी0 के माध्यम से जिला योजना, ग्रामीण कार्य विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निगम पूर्णिया, नगर परिषद, नगर पंचायत, पी0एच0ई0डी0, मनरेगा, एम0एस0डी0पी0, कृषि, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वास्थ्य, आई0सी0डी0एस0, शिक्षा, अग्रणी बैंक, आपूर्ति, आरडब्ल्यूडी,आरसीडी एनएचआई ईत्यादि विभाग के कार्यकल्पों एवं प्रगति तथा उपब्धियों को विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया।इस दौरान सांसद द्वारा संबंधित कार्यपालक अभियंता,ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देशित किया गया कि जिले में जो भी भवन निर्माण, सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।उसका निर्माण कार्य से संबंधित स्थल पर बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें
इसके अलावे सांसद द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में रेबीज (कुता काटने) के सुई एवं दवा की उपलब्धता एक सप्ताह के अंदर करना सुनिश्चित करें।बैठक में जनप्रतिनिधि द्वारा सवाल उठाया गया कि 2019 धमेली पंचायत (धमदाहा) में विद्युत पोल एवं तार स्थिति जर्जर है। जिसके कारण बराबर जान माल की खतरा बना हुआ रहता है। जिसके बाद कार्यपालक अभियंता विद्युत को एक सप्ताह के अंदर इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 307 विद्यालय के निर्माण हेतु संबंधित अंचलाधिकारी को जमीन उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया है
स्मार्ट प्रीपेड मीटर का अधिष्ठापन 47638 किया गया है।46978 नया विद्युत कनेक्शन दिया गया है।मुख्यमंत्री कृषि विद्युत योजना के तहत 600 किसानों को कृषि के लिए कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित है। सांसद द्वारा कार्यपालक अभियंता विद्युत को निर्देश दिया गया कि जो आवेदन पहले लंबित है उसका पहले निष्पादन करें। प्रखंडों में निर्धारित तिथि को कैंप आयोजित का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।घरेलू कनेक्शन एवं छोटा-मोटा उद्योग धंधा के लिए कनेक्शन देने में विलंब नहीं करने की हिदायत दी गई। साथ ही साथ बिजली के बिल में गड़बड़ी को सुधारने के लिए के माह के दूसरे शनिवार को प्रत्येक प्रखंड में नियमित रूप से बील में सुधार कार्य करने का निर्देश दिया गया। बिजली का तार बांस पर लगाया गया है उसे 15 दिनों के अंदर हर हालत में सुधार करने का निर्देश दिया गया
बायसी में पथ चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। बाईपास के लिए चार योजना तथा गुलाबबाग से वीरपुर का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। मोहनपुर में 14 किलोमीटर सड़क का कार्य पूर्ण हो गया है। शेष निर्माण हेतु प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। वही एनएचआई 107 की समीक्षा के दौरान कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि पूर्णिया जिले में 57 किलोमीटर पर काम चल रहा है जिसमें 42 किलोमीटर का कार्य पूर्ण हो गया है। 15 किलोमीटर फुल पुलिया एवं संपर्क पथ निर्माण का कार्य चल रहा है मार्च 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके अलावे सांसद ने बरसात पूर्व नाला सफाई कर लेने का निर्देश दिया।बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, विधायक बनमनखी, अमौर,बायसी, प्रखंड प्रमुख एवं मुखिया तथा विभागीय पदाधिकारी गण मौजूद थे।




Post a Comment