Top News

कपड़ा दुकान ठीक से नहीं चला तो शुरू कर दिया स्मेक का धंधा, 2 लाख का स्मेक बरामद

पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़

जिले के डगरुआ थाना अंतर्गत 190 ग्राम स्मैक एवं 11.940 लीटर विदेशी शराब के साथ दो (02) तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि बरसोनी चौक के पास इसराइल क्लॉथ स्टोर के मालिक के द्वारा स्मैक की खरीद बिक्री का कारोबार करते हैं


जिसके बाद छापेमारी कर उक्त दुकान से स्मैक 190 ग्राम बरामद किया गया। साथ ही दुकान मालिक मोहम्मद इसराइल साकिन-एकॉहुआ थाना डगरूआ जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया। बरामद स्मेक की कीमत 2 लाख रुपया आंकी जा रही है

वहीं दूसरी घटना में बरसोनी-कोचईली जाने वाली सड़क पर वाहन जांच के क्रम में एक व्यक्ति को अवैध रूप से 11.940 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post