पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता देश के लिए कार्य करने वालों लाभुकों से सरकार की योजनाओं और नीतियों की सफलता और विफलता की जानकारी ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज नव मतदाता युवती सम्मेलन का आयोजन पूर्णिया जिला भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरिता राय की अध्यक्षता में स्थानीय नवरत्न हाता मोहल्ले में आयोजित की गई। इस सम्मेलन में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरिता राय ने केंद्र सरकार के द्वारा नव मतदाता युवतियों से मिलकर संवाद स्थापित कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए, किए गए केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों पर चर्चा की और उन्हें जागरूक किया
इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जो लगातार भारतवर्ष को हर तरह से सशक्त करने हेतु विभिन्न योजना एवं नीतियों के माध्यम से देश के सभी अवाम को किसी न किसी तरह विकास से जोड़ने का प्रयास कर रही है। 9 साल बेमिसाल महासंपर्क अभियान नव मतदाता युवतियों से संपर्क एवं संवाद अभियान के तहत लोगों को सरकार की उपलब्धि बताने का कार्य किया जा रहा है
एवं महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध दल भाजपा से जुड़ने की अपील सभी नव मतदाता युवतियों को मिठाई खिलाकर की गई।इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरिता राय, जिला पदाधिकारी दीपमाला तोशी, नीतू सिंह सुमन डागा, अनिता चौधरी, पूजा चौधरी, सुनीति सिन्हा, सोनिका पाहुजा समेत भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य एवं नव मतदाता युवतियां शामिल थी।



Post a Comment