Top News

मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल महा जनसंपर्क अभियान आयोजित

 



भवानीपुर/सिटिहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "महा जनसंपर्क अभियान" के निमित्त जिला पूर्णिया रुपौली विधानसभा स्थित भवानीपुर-1 मंडल अध्यक्ष श्री योगेंद्र महतो जी के कोचिंग संस्थान  भावनीपुर में आयोजित रुपौली विधानसभा "लाभार्थी सम्मेलन" कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मंच संचालन रुपौली मंडल अध्यक्ष श्री संजय कुमार जायसवाल ने किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वक्ता माननीय राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा श्री वैभव सिंह और विशिष्ट अतिथि लोकसभा प्रभारी सह मा० बिहपुर विधायक इं० शैलेन्द्र कुमार, पूर्णिया लोकसभा विस्तारक श्री राजकुमार शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती क्रांति देवी, जिला उपाध्यक्ष सह रुपौली विधानसभा प्रभारी श्री ज्ञानेंद्रुशेखर उर्फ झुन्नु सिंह, पूर्णिया युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री रवि कुमार गुप्ता मंचासीन थे। भवानीपुर-1 मंडल अध्यक्ष श्री योगेंद्र महतो, महामंत्री जयशंकर मंडल,  अमित कुमार भवानीपुर-2 मंडल अध्यक्ष श्री सिकंदर मंडल, टीकापट्टी मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार साह, जिला कार्यसमिति सदस्यगण, मंडल पदाधिकारीगण, विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष, मंडल प्रकोष्ठ संयोजक, लाभार्थी एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post