Top News

किसान कालेज में ग्रिल काट लाखों चोरी

 


अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड क्षेत्र के किसान कालेज में गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी देते हुए कॉलेज प्राचार्य मो शफी आजम ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब कॉलेज के एक कमरे में रह रहे प्राध्यापक शमीम अख्तर सुबह करीब सात बजे उठकर रोज की तरह कार्यालय की तरफ गए तो ग्रील टूटा हुआ दिखा ओर जब अंदर गए तो प्राचार्य कक्ष व कार्यालय कक्ष के दरवाजे की कुंडी में लगे ताला टूटा हुआ दिखा जिसके बाद उन्होंने सभी को सूचना दी। वही कॉलेज पहुँचचे पर पाया गया कि चोरों ने बड़ी ही नाटकीय ढंग से चोरी की है।


चोरो ने दोनो तरफ का प्रवेश करने वाले दरवाजे के ग्रील तोड़ा है और अंदर प्रवेश किया है। वही लाइब्रेरी से 42 इंच वाला एलसीडी, कार्यालय कक्ष से दो एचपी का प्रिंटर व प्राचार्य कक्ष से एक इनवर्टर बेट्रा सहित एक साउंड बॉक्स की चोरी है। उन्होंने बताया कि चोरो ने एक लाख रुपए से अधिक के समानो की चोरी की है । चोरो ने जिस तरह से चोरी की है उससे लग रहा है कि स्मेक पीने वालों गिरोह के सदस्य ने इस घटना को अंजाम दिया है। इधर कॉलेज प्राचार्य के नेतृत्व में एक टीम अमौर थाना पहुँच कर थानाध्यक्ष राजीव  कुमार आज़ाद को चोरी को लेकर एक लिखित आवेदन दिया है। वही थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएसआई कमल कुमार को स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजते हुए अनुसधान शुरू कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post