अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड क्षेत्र के बरबट्टा पंचायत के तीन बार से मुखिया रहे गुलाम अजहर पर शुक्रवार की देर रात्रि अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया है। घटना पीड़ित मुखिया संघ अध्यक्ष सह बरबट्टा मुखिया गुलाम अजहर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि करीब एक बजे रात्रि को यह घटना घटी है। जब वे अपने कमरे में सो रहे थे तभी सामने बाहर की ओर से खिड़की पर खटकट की आवाज़ सुनाई दी लग रहा था कोई खटखटा रहा है। जिसपर उन्होंने उठकर सावधानी से खिड़की का पलड़ा खोला ही था कि रुक रुक कर एक के बाद एक दो गोली हमलावरो द्वारा चलाया गया। गनीमत यह रही कि शरीर के किसी भी भाग को गोली छू न सकी। इतने मैं वह किसी तरह अंधेरे का फायदा उठाकर अंदर ही अंदर दूसरे कमरे में जान बचाने के इरादे से चले गए
कुछ देर बाद अपने कमरे से मोबाइल लेकर पहले अपने आसपास के लोगो मो जानकारी दी वहीं अमौर पुलिस को भी जानकारी दी। मुखिया ने बताया कि इससे पहले भी कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा उन्हें निशाना बनाते हुए मोबलिंचिग का एक मामला कराया गया था जिसपर अमौर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँची थी पर उसपर पर कोई कठोर कार्रवाई नही की गयी जिससे ऐसे लोगो के साहस बढ़ते जा रहे है।वही घटना की सूचना मिलने पर जहा देर रात्रि अमौर थानाध्यक्ष राजीव कुमार आज़ाद सदलबल पहूचे। वही दोपहर करीब एक बजे बायसी एसडीपीओ आदित्य कुमार भी घटनास्थल पर पहुँचकर मुखिया से बातचीत करते हुए इस घटना से जुड़े हर एक पहलू पर बारीकी से निरीक्षण करना शुरु कर दिया है। वही घटना की सूचना मिलने पर प्रखण्ड के विभिन्न पंचायत के मुखिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहुँचे। जनप्रतिनिधियों ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि आज के इस दौर में जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए हमेशां ततपर रहते है
ऐसे में जनता के बुलाने पर वे कभी भी जनता के बीच पहुँचते है क्योंकि जनता ने उन्हें अपनी कार्यों व समस्याओं के समाधान को लेकर ही कीमती वोट दिया है। ऐसे में क्या दिन क्या रात कुछ पता नही चलता है। इस तरह की घटना जनप्रतिनिधियों सभी जनप्रतिनिधियों के लिए असुरक्षा का माहौल कायम कर रहा है। जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में जिला पुलिस कप्तान आमिर जावेद पर इस घटना पर संज्ञान लेते हुए इस मामले से जुड़े लोगों को जल्द गिरफ्तारी की मांग की।बायसी एसडीपीओ अदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस गोलीबारी घटना से जुड़े हर एक मामले पर गंभीरता से अनुसासन कर रही है। उम्मीद है जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।



Post a Comment