कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा प्रखंड के सभागार में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद पर कोढ़ा प्रखंड के सम्मानित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के द्वारा रिक्त पड़े अध्यक्ष पद के लिए धीरज कुमार सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।वही धीरज कुमार सिंह ने कहा कि मुझे दायित्व सौंपने के लिए कोढ़ा प्रखंड के सभी देव तुल्य जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को आभार व्यक्त करता हूं। उपस्थित सभी डिलरो ने धीरज कुमार सिंह को अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर फुल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।वही संगठन के चुनाव के उपरांत कोढा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार सिंह , धीरज कुमार सिंह एक दूसरे को व सभी नव मनोनीत कमेटी के सदस्यों को फूलों का माला पहनाकर बधाई भी दी।वही जनवितरण प्रणाली के कई दुकानदार ने बताया कि इनके द्वारा डिलरो के हित में पुर्व के सराहनीय कार्य को देखते हुए हमलोगो ने इन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद के लिए चयनित किया है
।हमलोगो के हित के लिए अगामी भी उम्मीद ही नहीं पुर्ण भरोसा है वेहतर कार्य इनके नेतृत्व में होगा ।इनके नेतृत्व में डिलरो के हित के लिए सदा आवाज उठाने का कार्य किया है अगामी भी करते रहेंगे। कोढ़ा प्रखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के नवनियुक्त कमेटी में उपाध्यक्ष अरुण सिंह , प्रखंड कोषाध्यक्ष मोहम्मद मामून रशीद, प्रखंड सचिव राजेंद्र रजक , प्रखंड उपाध्यक्ष के पद पर मोहम्मद लतीफ को मनोनीत किया गया ।साथ ही प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया भी किया गया।


Post a Comment