पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
कसबा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 14 स्थित संत कबीर ज्ञान आश्रम में संत कबीर साहेब के 625 वा जयंती के सुअवसर पर महंत भागवत साहेब एवम साध्वी सावत्री देवी के अगवाई में सैकड़ों कबीर भक्तो द्वारा अहले सुबह बैंड बाजे के साथ भव्य प्रभातफेरी कसबा नगर परिषद के विभिन्न वार्डो में भ्रमण करते हुवे कबीर आश्रम में गगन भेदी जयघोष के नारे से एक दिवसीय समारोह का समापन हुआ। वही प्रभात फेरी के बाद ध्वजा रोहन किया गया
इसके उपरांत एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया। इस सत्संग कार्यक्रम में कई वार्डो के तथा दूर दराज के साधु संतो एवम प्रवचन करता के द्वारा सदगुरु कबीर साहेब के बताए ज्ञान का सामाजिक एवम धार्मिक पहुलवो पर चर्चा की गई।वहीं साध्वी सावत्री देवी के द्वारा कबीर साहेब के मानवता पर दिए गए उपदेशों का विस्तार से चर्चा किया गया साथ ही कबीर साहेब ने मानव प्रेम से समाज का पुनरुत्थान करने पर बल दिया,संत कबीर दास जी कहते है
की एक छोटे से तिनके की भी कभी निंदा न करो जो तुम्हारे पांवों के नीचे दब जाता है , यदि कभी वह तिनका उड़कर आंख में आ जाए तो कितनी पीड़ा होती है। इस समारोह को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुशील कुमार, परमेश्वर प्रसाद साह, महेश लाल साह ,बालदेव प्रसाद साह, राजू महतो ,पंकज कुमार ,विकाश खलीफा ,कृष्ण प्रसाद साह आदि का सहारनाय योगदान रहा।



Post a Comment