Top News

शिक्षक बहाली नियमावली संशोधन के विरोध में पुतला दहन

 

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

आज पूर्णिया के आरएन साह चौक पर युवा राष्ट्रीय लोक जनता दल पूर्णिया इकाई के द्वारा नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। जिला अध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शिक्षक बहाली नियमावली संशोधन के विरोध में बिहार के सभी जिला मुख्यालय में युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल जी के आह्वान पर पुतला दहन किया गया


वही युवा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने बताया कि बिहार में बेरोजगारी चरम सीमा पर है माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रधानमंत्री बनने के ख्वाब में अपने घर मे बेरोजगारी नहीं दिख रहा। और पड़ोसी के घर को रोजगार देने को चले हैं

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख साथी जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश मंडल, मन्यु कुमार कामती, कुणाल किशोर, करण राय, राजेश रंजन, सूरज झा वात्सल्य, स्मिथ, प्रभाकर मंडल सुधाकर मंडल रमेश सहनी,मुन्ना , छोटू सिंह  अन्य शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post