किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़
किशनगंज जिले के दिघलबैंक सहित जिले भर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया जहां जिले भर में पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। त्याग और समर्पण के प्रतीक स्वरूप कुर्बानियां दी गई। बकरीद के नमाज पढ़कर लोगों ने अमन शांति एवं खुशहाली की दुआएं मांगी
जिले के दिघलबैंक, कोचाधामन, बहादुरगंज, पोठिया, ठाकुरगंज, टेढ़ागाछ प्रखंड के सभी ईदगाहों में बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने अमन शांति के लिए अल्लाह ताला से दुआएं मांगी। पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। नए कपड़े पहनकर लोग विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में जमा होने लगे थे
मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए इमाम ने कहा कि ईद उल अजहा बकरीद बलिदान और संयम का दिन है। इस्लामी कैलेंडर के अंतिम माह जिलहिज्जा की दसवीं तारीख को यह पर्व मनाया जाता है। वही जिलेभर में ईद उल अजहा बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दंडाधिकारी तथा पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। जहां शांतिपूर्ण तरीके से पर्व संपन्न हो गया।



Post a Comment