कोढा/ शंभु कुमार
कोढा थाना क्षेत्र के विषरिया पंचायत अंतर्गत शिशिया ग्राम में 24 वर्षीय युवक का मौत हो गया। घटना के विषय में मृतक के मामा शरीफगंज निवासी ने बताया कि हम मंडी जाने हेतु तैयार थे इसी बीच मेरा छोटे भाई का फोन आया जिससे कि घटना का मुझे जानकारी मिली। मृतक के मामा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे भगीना के शादी के विषय में हमें मालूम नहीं था मुझे अचानक पता चला कि वह शादीशुदा है उनकी पत्नी सुनीता देवी है । मृतक चालक का कार्य करता था।
मैंने पूर्व में ही मना किया था कि यह लड़की ठीक नहीं है। वही ग्रामीणों का कहना था कि मृतक अभिमन्यु की पत्नी की पूर्व में कई शादियां अन्य लड़कों से हो चुकी थी ।तब जाकर मृतक अभिमन्यु कुमार से शादी की बात होने की बताई गई। गुरुवार की सुबह मृतक अभिमन्यु कुमार का शव शिशिया के नहर पुल के पास से बरामद की गई।
जिसको लेकर पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलते ही कोढा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सब को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है वही लड़के के परिजन ने लड़की पक्ष पर आरोप लगाते हुए इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।



Post a Comment