Top News

केन्द्र का संचालन सुचारू रूप से गुणवत्ता करें सेविका - सीडीपीओ कोढ़ा

 



कोढा/शंभु कुमार 


कोढा बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कोढा के सीडीपीओ मनीषा कुमारी के द्वारा किया गया। उन्होंने इस दौरान कई केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण की साथ ही सभी सेविकाओं को आवश्यक निर्देश दिया कि केंद्रों का संचालन गुणवत्तापूर्ण व सुचारू रूप से चलाने का कार्य करें। इसमें अन्यथा मिलने पर उस सभी का पर स्पष्टीकरण निकालकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताकि लाभुकों को मिलने वाली लाभ मिलता रहे वही निरीक्षण के क्रम में सेविका इंदु कुमारी, प्रियंका हसदा व अन्य सेविका के  केंद्रों की जांच की ।


स्कूल पूर्व शिक्षा के 40 नामंकित  बच्चों के उपस्थिति पंजी को देखते हुए उपस्थित बच्चों से मिलान की ।साथ ही कई आवश्यक दिशा निर्देश भी सेविका को दी गई ।जिसमें बताया गया कि केंद्र  ससमय खुलने के साथ बच्चों की उपस्थिति के साथ अपनी उपस्थिति को भी रजिस्टर में दर्ज करते हुए ऑनलाइन भी पोषण ट्रेकर ऐप ही दर्ज करें साथ ही कई लाभुकों से मिलकर बाल विकास से मिलने वाली सभी लाभ से रूबरू हुई। मुख्य रूप से पोषण ट्रैकर एप्प लाभुक को जोड़ने को भी निर्देश दिया गया। इस दौरान कोढा बाल विकास के बीसी रंजीत कुमार व महिला पर्यवेक्षिका सोनम कश्यप मौजूद थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post