Top News

माइक्रोफाइनेंस कर्मी से दिनदहाड़े 57 हजार 70 रूपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस





कोढा /शंभु कुमार 


बुधवार को दिनदहाड़े करीब तीन कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पथ पर महिनाथपुर पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के कर्मी से 58 हजार रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि लूट के दौरान अज्ञात अपराधियों के द्वारा घटनास्थल पर एक राउंड फायरिंग भी किया गया है। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश राशि लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना अध्यक्ष आलोक कुमार राय सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित बैंक कर्मी से पूछताछ के बाद अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दिया है। घटना के बारे में पीड़ित फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस के फील्ड ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वे फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस शाखा गेड़ाबाड़ी बाजार में आर ओ के पद पर कार्यरत हैं।


बुधवार को बैंक के ऋण का रुपया का वसूली कर हरदा से लौट रहे थे। इसी दौरान गेड़ाबाड़ी पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पथ पर हरदा की ओर से दो बाइक सवार कुल चार व्यक्ति पीछा कर महीनाथपुर पेट्रोल पंप के करीब हथियार का भय दिखाते हुए बाइक रुकवा कर 57 हजार 70रुपया छीन लिये और इसी दौरान एक राउंड गोली फायरिंग भी किये हैं। और रुपया लेकर फरार हो गये। जिसके बाद पीड़ित कर्मी ने घटना की सूचना फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के शाखा प्रबंधक को सूचना दिए। सहायक ब्रांच मैनेजर मुन्ना कुमार ने बताया कि उनके आर ओ के साथ लूट की घटना घटित हुई है। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। मामले में उक्त कर्मी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। मामले में थाना अध्यक्ष आलोक कुमार राय ने बताया कि पीड़ित बैंक कर्मी के आवेदन पर मामला दर्ज कर घटना का जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post