Top News

रसगुल्ला व्यवसाई से हथियार दिखाकर बाइक की छिनतई

 


कटिहार/सिटिहलचल न्यूज़

कुरसेला। थाना क्षेत्र के भदैयाटोला-बघवा ग्रामीण सड़क पर बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर रसगुल्ला व्यवसायी से स्प्लेंडर बाइक की छिनतई कर ली।


वारदात को अंजाम देने के बाद अपाची सवार बदमाश छिनी गई स्प्लेंडर बाइक के साथ गांव की ओर भाग निकले। पीड़ित व्यवसायी नितीन कुमार रंगरा ओपी क्षेत्र के मदरौनी सोहरा गांव का रहने वाला बताया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यवसाई नितीन बुधवार की शाम बाइक से टीकापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी से रसगुल्ला लाने जा रहा था।

इसी बीच भदैयाटोला गांव से बघवा की ओर आगे निकलने पर सामने से आ रहे अपाची सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर बाइक को रूकवा लिया और मारपीट कर उसकी स्पलेंडर बाइक छीन कर सभी बदमाश गांव की तरफ भाग निकले। इसके बाद पीड़ित व्यवसाई द्वारा घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यवसायी से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि भदैयाटोला ग्रामीण सड़क पर पीड़ित द्वारा बाइक छिनतई की बात कही जा रही है। पीड़ित की निशानदेही पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post