अमौर/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: अमौर थाना पुलिस ने ईद उल अजहा पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला बकरीद में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च किया। मार्च में शामिल पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने बकरीद को शांति के साथ मनाने का आग्रह किया। कोई व्यवधान उपद्रवी और असामाजिक तत्वों द्वारा डाला जाता है, तो इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयार है
पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं बकरीद, थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद सीओ रईस आलम प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने दलमालपुर खरहिया विष्णुपुर भवानीपुर अमौर नगर पंचायत पलसा मच्छट्टा के विभिन्न चौकों पर फ्लैग मार्च किया
लोगों से भाईचारा के साथ पर्व मनाने की अपील की थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि हालांकि यह क्षेत्र गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है इस क्षेत्र में सभी एक साथ मिलकर हर त्योहार को मनाते हैं उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने अपने क्षेत्र में मिलजुलकर त्यौहार संपन्न कराने की अपील की है।



Post a Comment