Top News

अनुश्रवण समिति की बैठक

 



कटिहार/शंभु कुमार 


 डुमर मनरेगा भवन  में बाढ़ पूर्व की तैयारी को लेकर मुखिया मनीष कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय बार अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पंचायत में ऊंचे स्थानों का चयन  की आवश्यकता व उपलब्धता पर चर्चा की गई बैठक में कहा गया


कि सर्पदंश से मौत होने की स्थिति में अंत्य परीक्षण कराने पर ही मुआवजा राशि मिलेगा ।पशु चारा और आवश्यक दवाई उपलब्धता पर भी चर्चा की गई ।इस अवसर पर हल्का कर्मचारी पंचायत सचिव रंजीत दास, कपिल मुनि  वार्ड सदस्य शंकर  मंडल ,छोटन राय ,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि शौकत आलम ,सुभाष यादव, विपिन मंडल ,मनोवर आलम मंचन यादव, जीतेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post