Top News

सिमरिया उत्तर के सरपंच के विरुद्ध उप सरपंच एवं पंचों ने बीपीआरओ को दिया आवेदन




कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया उत्तर पंचायत के उपसरपंच एवं पंच सदस्यों ने मासिक भुगतान नहीं होने एवं सरपंच द्वारा पंचायत भवन की चाबी नहीं देने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। आक्रोश व्यक्त करते हुए उपसरपंच एवं पंच सदस्यों ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी कटिहार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कोढ़ा को एक लिखित आवेदन देकर सरपंच पर कार्रवाई का गुहार लगाया है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में उपसरपंच रहमत अली ने जिक्र किया है कि किसी भी प्रकार का पंचायत में झगड़ा झंझट होने पर उसका निदान हेतु सरपंच को आवेदन दिया जाता है।


मगर सरपंच पंचायत हेतु समय नहीं देता है एवं हम पंच मिलकर अगर समस्या का समाधान हेतु पंचायत भवन की चाभी मांगते हैं तो नहीं देता है कहता है कि जहां मन हो वहां बैठकर काम कर लो, हम चाबी तुम लोगों को नहीं देंगे। और किसी भी बैठक के लिए हम लोगों को सूचना भी नहीं देता है एवं हम पंचों का पिछले कई माह से मासिक भत्ता भी अभी तक नहीं मिला है। आवेदन में उप सरपंच एवं पंच सदस्यों ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन पर गौर करते हुए उचित कदम उठाने की मांग की है ताकि उन लोगों के समस्या का समाधान हो सके। आवेदन में उपसरपंच रहमत अली के साथ-साथ वार्ड पंच चुन्नू बास्की, सुनीता देवी, मजहर हक, मुन्ना, शौकत अली, रिंकी देवी आदि का हस्ताक्षर शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post