पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ पुलिस ने स्मेक बेचने वालों पर फिर एक बड़ी कार्यवाई की है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने 8.5 ग्राम स्मेक के साथ 3 लोगो को गिरफ्तार किया है,वही मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी
कि अंचित साह विद्यालय बेलौरी के पास कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा नशीले पदार्थ का कारोबार एवं सेवन किया जाता है,उसी गिरोह के सभी सदस्य है। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को देकर सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतू ,छापेमारी करने के दौरान नशीले पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया गया
वही गिरफ्तार मंकेश कुमार और सुशील कुमार बेलौरी का रहने वाला है वहीं मयंक यादव मिल्की का रहने वाला हैं। सभी लोग बंगाल से स्मेक लाकर बेलौरी के आसपास के इलाकों में बेचते थे।



Post a Comment