पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
बिहार के पूर्णिया में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ तीन बच्चों की डिलीवरी होते ही स्वास्थकर्मी जहां हैरत में पड़ गए। कोई इसे चमत्कार कह रहा तो कोई कुदरत का करिश्मा। वहीं प्रसूता 22 वर्षीय कोमल और उनके परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों बच्चे और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। महिला को तड़के सुबह प्रसव पीड़ा उठा। जिसके बाद प्रसूता ने नॉर्मल डिलीवरी से एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। फिलहाल तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। डाक्टरों ने तीनों बच्चों का जन्म ब्रह्मा ,विष्णु और महेश रखा है
प्रसूता कोमल के पति संजीव यादव ने बातचीत में बताया कि उनकी शादी 2019 में हुई थी। दो साल बाद मार्च 2021में उन्हें एक बेटी हुई। इस वक्त उनकी बेटी 2 साल की है। जिसका नाम सरस्वती है। उन्हें इसके बाद से एक बेटे की चाह थी। आज उन्हे भगवान ने एक साथ तीन बेटे दिए हैं। जो बेहद खुशी की बात है।किसी को एक बेटा नसीब नहीं होता। उन्हें एक साथ भगवान ने तीन बेटे दिए हैं। इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है।बच्चे की नानी दयामुनि देवी ने बताया कि उनकी बेटी की डिलीवरी की तारीख तय थी
जिसके बाद शुक्रवार देर रात प्रसव पीड़ा उठी इसके के बाद प्रसूता कोमल को रुपौली के ओझाकापा स्थित माइके से रुपौली रेफरल अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां तड़के सुबह महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। प्रसूता को तीन बेटे हुए हैं। वहीं एक साथ 3 बच्चों के जन्म ले बाद परिवार वालों के खुशी का ठिकाना नहीं है।



Post a Comment