Top News

खेरिया पंचायत में 22 किविंटल छड़ चोरों ने की चोरी, पिडित ने सौंपा पुलिस को आवेदन



कोढ़ा /शंभु कुमार 



कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के खेरिया ग्राम वार्ड नं 7 निवासी मो0 माशूम ने गृह निर्माण में लाये छड़ चोरी की घटना को लेकर कोढ़ा थाना मे लिखित आवेदन दिया है।उनके द्वारा दिये गये आवेदन में जिक्र किया गया   घर बनाने के लिए 22 किविंटल छड़ गृह निर्माण को उपयोग हेतु गोदाम मे रख थे। जिसे कि रात मे चोरी कर लिया गया वहीं दिए आवेदन मे मो0 वशीम ग्राम खेरिया क़ो नामजद किया गया है दिए आवेदन मे उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात्रि समय करीब 10:00 बजे खाना बाद सोने को गए थे सुबह करीब 6:00 बजे जब मैं गृह निर्माण के लिए लाए गए छड़ को जब गोदाम के पास गए घुमने गये तो देखा कि गोदाम का ताला टूटा हुआ पाया।


अंदर जाने बाद पता चला कि छड़ उपलब्ध नहीं था। जिसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को मेरे  द्वारा दी गई ।लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल पाया । साथ ही  लिखित आवेदन में दर्शाया गया है कि मोo  वशीम के साथ आपसी विवाद के कारण पिछले कई वर्षो से हमको धमकी व प्रताड़ित कर रहा था। हमको यकीन है की छड़ चोरी की घटना क़ो इसी के  मिली भगत से चोरी की घटना क़ो अंजाम दिया है। वही इस चोरी की घटना को लेकर प्रशाशन से छड़ बरामदगी वो चोर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए  लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post