Top News

वार्ड स्तर पर करें टीबी मरीज को चिह्नित, मिलेगा विशेष लाभ- मुखिया



कोढ़ा/शंभु कुमार 



कोढा प्रखंड अंतर्गत बांसगाढा पंचायत के पंचायत भवन के सभागार टीबी रोगों से निजात के लिए पंचायत के आशाओं के बीच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित आर्या की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें कि प्रशिक्षण में मौजूद आशाओं को जानकारी दी गई की अपने अपने पोषक क्षेत्र के अंतर्गत टीबी रोगियों को चिन्हित कर उनका डाटा तैयार करें जिससे कि उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजना के तहत लाभ सहित जांच के साथ पूर्ण इलाज कराया जा सके। वही इस प्रशिक्षण में बांसगाढा पंचायत की मुखिया प्रीतम देवी ने अपने पंचायत के प्रशिक्षण में मौजूद वार्ड सदस्यों के बीच ‌ टीबी के रोगी को  चिन्हित  कर सूचित करने की बात कही। ताकि ससमय इसका इलाज वह सरकार द्वारा मिलने वाली श्रमक्षति की राशि समय पर मुहैया कराया जा सके। वही इस प्रशिक्षण में 


बीपीआरओ राजेश कुमार,सीएचओ योगेश शर्मा, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक रवि कुमार, एएनएम कुमारी सिन्हा, पंचायत सचिव, उपमुखिया केशव कुमार यादव व अन्य वार्ड सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post