Top News

जिलाधिकारी ने पांच दिवसीय तृतीय सोपान टेस्टिंग कैंप का किया किया उद्घाटन

 

         



कोढ़ा /शंभु कुमार 


जवाहर नवोदय विद्यालय 

कोलासी कटिहार के प्रांगण में जिलाधिकारी कटिहार सह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि प्रकाश द्वारा पांच दिवसीय तृतीय सोपान टेस्टिंग कैंप का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य द्वारा जिलाधिकारी को शॉल  एवं विद्यालय स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वरीय शिक्षक मनोरंजन कुमार ने इस विद्यालय के  पूर्ववर्ती छात्र  अभिजीत पाठक द्वारा लिखित पुस्तक " मन तरंग" जिलाधिकारी , प्राचार्य एवं उप प्राचार्य जी को सप्रेम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय प्राचार्य अपने  स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए स्काउट एवं गाइड के फायदे के बारे में विस्तार से चर्चा किया। जिलाधिकारी महोदय ने नवोदय के छात्र छात्राओं को भाग्यशाली बताते हुए  कहा की इस तरह के हरियाली युक्त वातावरण  में विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों के द्वारा आवासीय व्यवस्था में शिक्षा ग्रहण करने का एक सुनहरा मौका मिला है, जिसका भरपूर लाभ लेना चाहिए।उन्होंने कहा इस तरह के विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधि के अलावे अन्य गतिविधियां को भी सीखने का मौका मिलता है। विद्यालय प्रांगण में स्थित " स्किल हब सेंटर " के अंतर्गत डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स  के सफल छात्र छात्राओं को जिलाधिकारी एवं प्राचार्य महोदय के कर कमलों द्वारा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


इस टेस्टिंग कैंप का सफल संचालन जिला स्काउट गाइड संगठन आयुक्त काशी प्रसाद एवं उनके टीम सदस्यों और विद्यालय के गाइड कैप्टन रुक्मिणी कुमारी एवं स्काउट मास्टर उमेश प्रसाद द्वारा संपादित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समस्तीपुर बेगूसराय ,सुपौल, लखीसराय, खगड़िया कटिहार ,किशनगंज एवं जमुई जवाहर नवोदय  विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। मंच संचालन विद्यालय शिक्षक राजेश कुमार के द्वारा किया गया। विद्यालय उप प्राचार्य शैलेश कुमार सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि एवं आए हुए सभी अतिथियों प्रतिभागियों संरक्षकों  एवं इस विद्यालय के सभी कर्मचारियों एवं शिक्षकों/ शिक्षिकाओं के कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा परेड विसर्जन कराया गया और उद्घाटन समारोह में पांच दिवसीय तृतीय सोपान का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ ।इस अवसर  प्रमोद कुमार मेघना मीनाक्षी ,आर एस पी यादव, भावना वर्मा सहित स्टाफ नर्स अनिता कुमारी  खानपान सहायक विनायक ठाकुर एवं विद्यालय फैकेल्टी कम सिस्टम एनालिस्ट साक्षी शर्मा उपस्थित रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post