मधेपुरा/सिटिहलचल न्यूज़
मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हाई स्कूल गेट के समीप दिन मे बेखौफ बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार को लगभग नौ बजे पिकअप चालक को सर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक हथिऔंधा निवासी मो0 आजाद, पिता- मो० हारुन, उम्र-28 को सुबह बस स्टैंड में गाड़ी खराब कर हाई स्कूल गेट के तरफ जैसे ही बड़ा पहले से गेट पर खड़ा युवक से बात कर रहा था तभी एक बाइक से 3 लोग आए और गाड़ी से उतर कर
कर हथियार निकाल कर सर में एक गोली मार कर हत्या कर दी। और उदाकिशुनगंज के तरफ भाग निकले। वह हल्ला होने पर आनन-फानन में लोगों ने अस्पताल लाया, जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वही परिजन ने बताया की 3 दिन पहले मृतक के भाई को पप्पू मंडल घर पूर्णिया जिला राजघाट के निवासी ने अपहरण कर लिया इस मामले को लेकर हमने थाना में आवेदन भी दिया था। इसी आवेदन पर बौखलाए पप्पू मंडल ने मृतक के फोन पर गाली गलौज और धमकी देने लगा कि तुम्हें भी गोली मार देंगे।
मृतक ने घर पर जानकारी देते हुए घर की ओर बढ़ने लगे तभी फिल्मी अंदाज में तीन बदमाश आकर गोली मार दी। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया।
वही इसकी सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज डीएसपी सतीश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी एसडीओ एसजेड हसन पहुंच कर लोगों से बात कर काफी मशक्कत करने के बाद एसडीएम के पहल पर जाम हटाया गया। डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि अपराधी की पहचान कर ली गई है जल्द अपराधी की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Post a Comment