Top News

4.50 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

 


पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

नशा के विरुद्ध सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है। सदर थाना पुलिस ने कुल -4.500 किलोग्राम गांजा के साथ 2 तस्कर को गिरफ्तार किया है।


बताया जाता है कि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि नीलबाड़ी नया टोला वार्ड न0- 33 चिमनी बाजार में कुछ लोग अवैध रूप से नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री का कार्य कर रहे हैं । उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर श्री पुष्कर कुमार के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार एवं अन्य पुलिस बल के सहयोग से सूचित स्थान पर पहुंचकर उक्त आवासीय घर की घेराबंदी करते हुए छापेमारी की गई,


छापेमारी के क्रम में मकान में रह रहे दो तस्कर को 4.500 किलोग्राम गांजा, तीन कैंची, मिट्टी का चिलम एवं पोलोथिन का पैकेट के साथ गिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post