Top News

देनदार को फसाने के लिए कार लूट की झूठी रिपोर्ट थाने में लिखाई



पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

सदर थाना अन्तर्गत घटित चार चक्का वाहन लूट कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने लूटी गयी कार को भी बरामद कर लिया है।


बताया जाता है कि एक ब्यक्ति ने थाना में शिकायत दर्ज कराया कि वह अपना निजी वाहन स्विफ्ट कार से घर जा रहे थे। इसी के क्रम में कप्तान पुल के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने कार को लूट लिया। वही जब पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तो सीसीटीवी फुटेज देखने पर यह पता चला कि उस दिन बताए गए प्रकार का गाड़ी शहर के अंदर प्रवेश नहीं किया है। तत्पश्चात पुनः वादी से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि उनका गाड़ी कसबा रोड पर खड़ी है,


जिसे आज पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। पुलिस के द्वारा पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि यह कोई गाड़ी लूट का मामला नहीं है बल्कि पैसे का लेनदेन का मामला है। वादी के द्वारा उधार पैसा नहीं लौटाने के कारण उनका गाड़ी कर्ज दिए व्यक्ति के द्वारा ले लिया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post