Top News

तेज रफ्तार बारात गाड़ी खंबे से टकराई लगी आग, 1 घायल

 


अमौर/सिटिहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: अमौर थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे फकीर टोली भारतीय स्टेट बैंक के पास अहले सुबह बाराती से लोट रहे एक क्रेटा गाड़ी अनियंत्रित होकर दूकान के खम्भा से टकराई, टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई, गाड़ी में 3 लोग सवार थे, गाड़ी में सवार लोग आग लगते ही भागने लगे भागने के क्रम में एक व्यक्ति बूरी तरह जख्मी हो गए। उनका पैर टूट गया, उसे इलाज हेतू पूर्णियाँ भेजा गया।


क्रेटा गाड़ी धु - धुकर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति  कि पहचान कटिहार जिला के कोहबरा गांव निवासी ओमप्रकाश सिहं के रूप मे कि गई है। वह अपनी क्रेटा गाड़ी जिसका नम्बर बीआर एडब्लु 7987 से  अमौर थाना क्षेत्र नितेंद्र गांव अपने साले के शादी मे शामिल होने आए थे। जो बरात में कटिहार जिला के पेहलागढ गांव बिहार के पूर्व पथ निर्माण मंत्री हिम राज सिंह के गांव शादी में शामिल होकर अपने ससुराल नितेंद्र गांव लौट रहे थे

,जो अमौर थाना क्षेत्र के फकीर टोली 99 स्टेट हाईवे पक्की सड़क के पास दुर्घटना हो गई, अनियंत्रित होने के कारण ड्राइवर बचाने का भरपूर कोशिश करने के बावजूद दूकान के खंभे टक्कराते ही गाड़ी में आग लग गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post