कटिहार/सिटिहलचल न्यूज़
कुरसेला। शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामले को लेकर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में उपस्थित सीओ जयप्रकाश की उपस्थिति में पुर्व के लंबित चार मामले की सुनवाई की गई। जिसमें दोनों पक्षों को सुनने के बाद आपसी सहमति से दो मामले का निष्पादन कर दिया गया।
जबकि पुराने बांकी दो मामले में दोनों पक्षों को आगले जनता दरबार में बुलाया गया है। वहीं भूमि विवाद से संबंधित दो नए मामले में वादी प्रतिवादी को नोटिस जारी किया गया। मौके पर सीओ जयप्रकाश, पुअनि सरिता कुमारी, राजस्व कर्मचारी दीपनारायण तांती सहित कई वादी प्रतिवादी उपस्थित थे।


Post a Comment