मुरलीगंज / शंकर कुमार
मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के सात पंचायत में ठोस तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर कचरा प्रसंस्करण निर्माण हेतु भूमि पूज किया गया। हरिपुर कला, रामपुर, दिगहि, जितापुर, पोखराम, सिंगियान, पड़वा नवटोल पंचायत में भूमि पूजन किया गया। हरिपुर कला में बीडीओ अनिल कुमार व मुखिया डॉ आलोक कुमार के द्वारा भूमि पूजन कर उद्घाटन किया गया
उद्घाटन के बाद बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट को पंचायत के हर वार्ड से इकट्ठा कर इस स्थल पर रखा जाना है। गांवों को कचरे से मुक्त रखने को लेकर सभी वार्डों में कचरे के निस्तारण को ले ठेला की खरीद के साथ कचरे से नही सड़ने गलने वाले प्लास्टिक आदि को चुनकर उसका प्रोसेसिंग किया जाएगा
प्रखंड क्षेत्र में आज सात पंचायतों में भूमि पूजन किया गया। वहीं हरिपुर कला में भूमि पूजन के मौके पर पंचायत सचिव सुधांशु कुमार, पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।



Post a Comment