Top News

विश्व पर्यावरण दिवस का किया गया आयोजन

मुरलीगंज संवाददाता 

केपी महाविद्यालय मुरलीगंज परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीसी और एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष सह एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर मैथिली विभाग के विभागाध्यक्ष श्री महेंद्र मंडल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है


आज जो हीटवेव की स्थिति बनी, कहीं ना कहीं पर्यावरण के साथ   खिलवाड़ का ही दुखद परिणाम है। वहीं इस अवसर पर एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार ने कहा ग्लोबल वार्मिंग और वैश्विक गर्माहट को कम करने के लिए हमें पर्यावरण के प्रति बहुत ही अधिक सजग होने की जरूरत है अन्यथा उसके और भयंकर दुष्परिणाम होंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं एनसीसी के छात्रों के द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी डॉ रविंद्र कुमार, डॉ अमित रंजन, डॉ विकास कुमार सिंह, डॉ अमरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, नीरज कुमार निराला, सिटू, संत, नीरज, प्रभाकर मंडल, महेश राम एवं एनसीसी के सभी छात्र- छात्राएं उपस्थित थे l

Post a Comment

Previous Post Next Post