Top News

ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को मिले 50लाख: आरफीन बहार

कटिहार/बालमुकुन्द यादव 

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम हुए रेल हादसे में अब तक 300 लोगों की मौत हो गयी है। हादसे में करीब 1000 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से कई लोगों की हालत गंभीर है। यह हादसा कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के एक मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मारने की वजह से हुआ। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आरफीन बहार ने इस भीषण रेल हादसे को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए


सख्त गुस्से का इजहार किया है और सरकार से मांग किया है कि वह जांच कमेटी बनाकर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। आरफीन बहार ने कहा कि रेल मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना यह एक बहुत बड़ा हादसा है। जिससे सैकड़ों परिवार बेसहारा हो गए हैं और कई बच्चे अनाथ हो गए हैं। क्या सरकार इन मौतों की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेगी। क्या सरकार पर कोई भी जिम्मेदारी नहीं बनती इस घटना को लेकर

उन्होंने इस हादसे में मरने वालों को लेकर सरकार से मांग किया है कि जो लोग इस हादसे में अपनी जान गवा दिए हैं उनके परिवार वालों को कम से कम 50 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए और साथ ही उस परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी मिलनी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post