Top News

तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से आशा कार्यकर्ता की मौत

बायसी/मनोज कुमार

पूर्णिया में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आशा की मौत हो गई। घटना जिले के बायसी प्रखंड के एनएच 31 से लगे हिजला गांव से जुड़ी है। वहीं मृतका की पहचान 53 वर्षीय अनोदा देवी के रूप में हुई है। जो बायसी पीएचसी में आशा के पद पर कार्यरत थी। वहीं घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है


ईधर घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय बायसी पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।घटना के संबंध में मृतका के बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी मां अनोदा देवी रविवार शाम बायसी स्थित एनएच 31 स्थित लगे हिजला गांव से एक मरीज को देखकर घर लौट रही थी। तभी सड़क क्रॉस करने के दौरान आशा अनोदा देवी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई

जिसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने आशा को स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने की वजह से सोमवार सुबह इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।घरवालों तक जैसे ही मृतका के मौत की खबर पहुंची। परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post