Top News

प्रेम विवाह का दुखद अंत 6 माह बाद ही संदिग्ध अवस्था मे युवती की मौत

 


पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के रहमत नगर में एकबार फिर प्रेम विवाह का दुखद अंत देखने को मिला है। मात्र 6 माह बाद ही प्रेमिका से पत्नी बनी शिवानी की संदिग्ध अवस्था मे फंदे से झूलता शव बरामद हुआ है।वही लडक़ी पक्ष ने लड़के और उसके परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है


घटना के बाद से ससुराल के सभी लोग फरार है, वहीं घर मे मृतिका की सास थी जिसे पुलिस ने फिलहाल हिरासत में लिया है। फिलहाल यह हत्या है या आत्महत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही   क्लियर हो पायेगा। पुलिस सभी तथ्यों पर अनुसंधान कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post