Top News

रौटा बाजार से मोटरसाइकिल की चोरी

बैसा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: रौटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौटा बाजार स्थित मदीना मस्जिद के निकट से सोमवार को एक अचापी मोटरसाइकिल की चोरी हो गई। पीड़ित बाइक चालक मो कासीफ अंसारी ने बताया कि मेरा घर अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसतपुर गांव है


हम सोमवार को अपने भाई मो सुबहान अंसारी का अपाची मोटरसाइकिल लेकर रौटा गांव मेहमानी आए थे। इसी बीच समय लगभग दिन के 1 बजे उक्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर रौटा बाजार स्थित मदीना मस्जिद के बाहर मोटरसाइकिल को खड़ा कर मस्जिद के अंदर  नमाज पढ़ने गया

जब नमाज पढ़ कर वापस आया तो मौके से बाइक गायब था। इसके बाद अपने स्तर से काफी खोजबीन किया गया। परंतु बाइक का कुछ भी पता नहीं चल पाया। इसके उपरांत पीड़ित बाइक चालक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रौटा थाना में आवेदन दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post