सुधांशु शेखर/फलका (सिटी हलचल न्यूज )
फलका थाना क्षेत्र के बरेटा चौक मिस्त्री टोला के समीप मकई लधी ट्रैक्टर पलटी हो गई जिसमें ठाकुर शर्मा और कुंदन शर्मा दोनों रहता निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। और दो व्यक्ति घायल है घायल व्यक्ति का नाम नत्थू शर्मा और सूरज शर्मा रहटा निवासी बताया जाता है
वहीं घटना के बारे में मृतक के पुत्र ने बताया कि, ट्रैक्टर पर माक्का लौडकर बरेटा चौक की ओर आ रही थी इसी दरमियान मिस्त्री टोला के समीप रोड के बगल में पुआल रखा हुआ था पुवाल को बचाने के दरमियान ट्रैक्टर रोड के किनारे आ गई और अचानक पलटी मार दिया जिसमें ट्रैक्टर के डाला पर बैठे हुए 4 लेवर में से दो की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लेबर जख्मी हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं फलका थाना अध्यक्ष उमेश पासवान व si राम बहादुर शर्मा घटनास्थल पर पहुंचकर सब को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट चुके हैं वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Post a Comment