Top News

फिर से सेल्फी सिस्टम चालू करने को लेकर जिला पदाधिकारी एवं डीईओ को दिया गया आवेदन



रूपौली। विकास कुमार झा

आदर्श मध्य विद्यालय बिरौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीत कुमार ने जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन सौंपते हुए आवेदन में लिखा है ,पूर्णिया जिला अंतर्गत सभी विद्यालय में शिक्षकों के आगमन और प्रस्थान के समय सेल्फी सिस्टम पूर्व के जिला पदाधिकारी के द्वारा लागू किया गया था। जिसका अनुकूल प्रभाव शिक्षक के विद्यालय में शत-प्रतिशत समय के अनुरूप उपस्थिति के रूप में देखने को मिल रही थी। कतिपय कारणों से इस सिस्टम को स्थगित कर देने के कारण विद्यालय में शिक्षकों की समय में उपस्थिति एवं बच्चों के शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता दिख रहा है।


उन्होंने आवेदन सौंपते हुए लिखा है, विद्यालय में शत-प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति हेतु सेल्फी सिस्टम लागू किया जाए साथ ही इसकी मॉनिटरिंग जिला पदाधिकारी पूर्णिया से अपने स्तर से करवाने की मांग किया गया है। आपको बताते चलें सेल्फी सिस्टम जिस समय लागू था उस समय विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति सो समय हो जाती थी। लेकिन जब से सेल्फी सिस्टम हटाया गया है और प्रधानाध्यापक पर उसकी सारी जवाबदेही सौंपी गई है तब से सभी स्कूल में शिक्षकों का मनमाने रूप से आना बदस्तूर जारी है।

वही कई स्कूल में दबंग शिक्षकों के कारण प्रधानाध्यापक उनके सामने पंगु बने रहते हैं। जिसके कारण बच्चों के पढ़ाई-लिखाई व्यवस्था में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वही आदर्श मध्य विद्यालय बिरौली के प्रधानाध्यापक सुनीत कुमार के द्वारा सेल्फी सिस्टम चालू करने को लेकर दिए आवेदन की चर्चा पूरे जिले में जोर-शोर से हो रही है।

2 Comments

  1. Sunit sir, you are absolutely right.
    In-charge H.M. M.S.Muradpur, Baisa, Purnea.

    ReplyDelete
  2. Is letter se to aapko novel puruskar milna hi chahiye

    ReplyDelete

Post a Comment

Previous Post Next Post