अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर थाना क्षेत्र में एक ट्रेक्टर ट्रेलर अनियंत्रित होकर तलाब में पलट गया । इस दुर्घटना में ट्रेक्टर चालक सह ऑनर बाल बाल बच गये हैं । दुर्घटना सोमवार की संध्या विष्णुपूर पंचायत भवन के समीप तलाब में घटी है जहां ट्रेक्टर चालक सह ऑनर युगेश्वर मंडल अपनी ट्रेक्टर ट्रेलर लेकर खेत में मक्का लाने जा रहे थे
विष्णुपूर पंचायत भवन के समीप बने सर्वोदय पोखर के महाड़ पर ट्रेक्टर ट्रेलर आनियंत्रित होकर पलट गया और पोखर में गिर कर चारो चक्का उपर हो गया है । ट्रेक्टर ट्रेलर के पलटते ही चालक सह ऑनर युगेश्वर मंडल तलाब के पानी में दूर फेंका चला गया
इस दुर्घटना में चालक सह ऑनर बाल बाल बच गये है। कुछ हल्की चोटें आई है जिसका परिजनों द्वारा उपचार कराया जा रहा है । इस दुर्घचना में अन्य किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं ।



Post a Comment